वर्ल्ड अपडेट्सअंग्रेजी को अमेरिका की आधिकारिक भाषा बनाएंगे ट्रम्प, अभी तक किसी भाषा को ये दर्जा नहीं

Sat, 01 Mar 2025 06:25:49 +0000

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शुक्रवार को एक एग्जीक्यूटिव आदेश पर साइन करके अंग्रेजी को देश की आधिकारिक भाषा घोषित कर सकते हैं। अमेरिका के 250 साल के इतिहास में कोई आधिकारिक भाषा नहीं रही है। ट्रम्प का यह आदेश पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के उस आदेश को उलट देगा, जिसमें सरकारी एजेंसियों को कहा गया था कि वो गैर-अंग्रेजी भाषी लोगों की भाषा को मदद देंगे। नए आदेश के तहत सरकारी एजेंसियों के पास यह निर्णय लेने का अधिकार होगा कि उन्हें बहुभाषी सेवाएं देना है या नहीं। अमेरिका की भले ही कोई भी आधिकारिक भाषा नहीं रही हो, लेकिन संविधान और स्वतंत्रता की घोषणा जैसे प्रमुख दस्तावेजों में अंग्रेजी का इस्तेमाल प्रमुखता से किया गया है। अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा का दर्जा मिलने के साथ ही अमेरिका उन 180 देशों के साथ जुड़ जाएगा, जहां अंग्रेजी का इस्तेमाल आधिकारिक भाषा के तौर पर किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें... पोप फ्रांसिस की हालत अब भी नाजुक, वे पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं निमोनिया और फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रहे पोप फ्रांसिस की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है, वे पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हैं। डॉक्टरों ने बताया कि शनिवार सुबह पोप ने कॉफी पी और अखबार पढ़े, लेकिन अभी दो दिन देखा जाएगा कि उनकी हालत में कितना सुधार होता है। शनिवार सुबह वेटिकन के अपडेट में बताया गया कि 88 साल के पोप को रात में सांस लेने में कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने सुबह के नाश्ते में कॉफी पी, जिससे कहा जा सकता है कि वे वेंटिलेशन मास्क पर निर्भर नहीं हैं और खुद खाना भी खा पा रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार देर रात वेटिकन के अपडेट में बताया गया कि पोप को फेफड़ों में ऐंठन (Bronchial Spasm) के कारण अचानक खांसी का दौरा पड़ा, जिससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। डॉक्टरों ने पोप को नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन पर रखा। ट्रम्प-जेलेंस्की में तीखी बहस, 8 तस्वीरें:व्हाइट हाउस में ऐसा पहली बार हुआ; US प्रेसिडेंट बोले- आप तीसरे विश्वयुद्ध का जुआ खेल रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, उपराराष्ट्रपति जेडी वेंस और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच शुक्रवार रात व्हाइट हाउस में तीखी बहस हो गई। इस दौरान ट्रम्प-वेंस और जेलेंस्की एक-दूसरे की तरफ उंगली दिखाते नजर आए। ट्रम्प ने कई बार जेलेंस्की को फटकार भी लगाई। उन्होंने जेलेंस्की से कहा कि वो तीसरा विश्वयुद्ध कराने का जुआ खेल रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें... जेलेंस्की बहस के बाद व्हाइट हाउस से निकाले गए:ट्रम्प के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द, यूक्रेनी राष्ट्रपति का माफी मांगने से इनकार यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ बहस के बाद व्हाइट हाउस से बाहर निकाल दिया गया। दोनों नेताओं के बीच शुक्रवार को करीब 10 मिनट तक तीखी बहस हुई थी। पूरी खबर पढ़ें...    Read More...
Source: https://www.bhaskar.com/international/news/russia-ukraine-war-zelenskyy-britain-european-countries-summit-134566321.html

International News

Entertainment

FREE!!! Registration