Sun, 02 Mar 2025 00:39:37 +0000
दिल्ली पुलिस ने रविवार को बताया कि तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 170 ग्राम एमडीएमए, जिसकी कीमत करीब 85 लाख है जब्त की है। इसे मौली और एक्स्टसी के नाम से भी जाना जाता है। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर इलाके में ड्रग्स की सप्लाई कर रहे थे। इनके नेटवर्क की तलाश की जा रही है। दिल्ली के मोतिया खान इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट, 1 की मौत हुई
दिल्ली | मोतिया खान इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट के कारण लगी आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 2 दमकल कर्मी घायल हो गए। कुल चार दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। आज की अन्य बड़ी खबरें... जम्मू-कश्मीर के सांबा में दो नाबालिग लड़कियों के शव मिले, पानी में गिरकर डूबने की आशंका जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में बारिश के पानी से भरी खाई में दो नाबालिग लड़कियों के शव मिले। पुलिस ने बताया कि खानाबदोश परिवारों की लड़कियां शनिवार को जानवर चराने गई थीं। इसके बाद से ही दोनों लापता थीं। काफी तलाश के बावजूद लड़कियों का पता नहीं चल पाया और आज उनके शव बरामद हुए। शुरुआती जांच से पता चला है कि लड़कियां दुर्घटनावश पानी में गिरीं और डूबने से उनकी मौत हो गई। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चलेगा। पूर्व SEBI प्रमुख माधवी पुरी बुच पर FIR का आदेश, शेयर बाजार में धोखाधड़ी का आरोप मुंबई की एक एंटी-करप्शन कोर्ट ने SEBI की पूर्व चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। शेयर मार्केट फ्रॉड और रेगुलेटरी वायलेशन के मामले में कोर्ट ने माधवी और 5 अन्य के खिलाफ FIR के आदेश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें... जम्मू-कश्मीर के बारामुला पुलिस ने व्हाट्सएप के जरिए पहली e-FIR दर्ज, श्रीनगर की महिला ने दर्ज कराई जम्मू-कश्मीर की पहली e-FIR बारामुला जिले में दर्ज हुई। बारामुला पुलिस ने बताया कि 28 फरवरी को पहली बार वॉट्सऐप के जरिए FIR दर्ज हुई थी। यह शिकायत श्रीनगर की एक महिला ने दर्ज कराई है। उसने एक व्यक्ति के खिलाफ यौन उत्पीड़न, बलात्कार का प्रयास और धमकी देने का आरोप लगाया है। तिरुपति मंदिर प्रशासन ने तिरुमला को नो-फ्लाइंग जोन घोषित करने की मांग की, नागरिक उड्डयन मंत्री को चिट्ठी लिखी आंध्र प्रदेश के तिरुपति देवस्थानम के अध्यक्ष बी.आर. नायडू ने नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को पत्र लिखकर तिरुमला को नो-फ्लाइंग जोन घोषित करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि तिरुमला के ऊपर कम ऊंचाई पर उड़ने वाले विमान, हेलिकॉप्टर और अन्य हवाई गतिविधियां श्री वेंकटेश्वर मंदिर के आसपास के पवित्र वातावरण को बिगाड़ती हैं। उन्होंने चिट्ठी में लिखा- तिरुमाला को नो-फ्लाइंग जोन घोषित करना पवित्र तीर्थस्थल की पवित्रता, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। केंद्रीय मंत्री इस मामले पर तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह है। प्रधानमंत्री मोदी ने रमजान की बधाई दी, लिखा- पवित्र महीना हमारे समाज में शांति और सद्भाव लेकर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रमजान महीने की शुरुआत के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा- रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है, यह हमारे समाज में शांति और सद्भाव लेकर आए। यह पवित्र महीना चिंतन, कृतज्ञता और भक्ति का प्रतीक है। साथ ही हमें करुणा, दया और सेवा के मूल्यों की याद दिलाता है। दिल्ली पुलिस ने चोरी के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया, 6 लाख के सोने की ज्वेलरी बरामद दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बुराड़ी इलाके में चोरी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे 6 लाख रुपए की चुराई गई सोने की ज्वेलरी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुप्रीत सिंह उर्फ हनी सिंह (33), मोहम्मद इमरान (28) और राज कुमार पालीवाल (55) के रूप में हुई है। इन्होंने 22 फरवरी की रात बुराड़ी के सत्य विहार इलाके में एक घर से सोने के गहने चोरी किए थे। Read More...
Source: https://www.bhaskar.com/international/news/russia-ukraine-war-zelenskyy-britain-european-countries-summit-134566321.html
International News
Entertainment