Sun, 02 Mar 2025 08:01:38 +0000
महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जलगांव के मुक्ताई नगर इलाके में एक मेले के दौरान कुछ लड़कों ने केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेलियों से छेड़खानी की। मामले की शिकायत खुद मंत्री रक्षा खडसे ने मुक्ताई नगर थाने में की है। SDPO कृष्णत पिंगले ने बताया कि 28 फरवरी को कोथली गांव में एक यात्रा थी। इसी यात्रा में अनिकेत घुई और उसके 7 दोस्तों ने 3-4 लड़कियों का पीछा किया और उनके साथ छेड़छाड़ की। हमने POCSO (प्रिवेंशन ऑफ चाइल्ड फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस) एक्ट के साथ-साथ IT (इन्फॉर्मेशन) एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें भेजी गई हैं। मंत्री की बेटी और सहेलियों का वीडियो बना रहे थे लड़के
पुलिस के मुताबिक, मेले के दौरान कुछ लड़कों ने रक्षा खडसे की बेटी से छेड़खानी की। साथ मौजूद पुलिस सुरक्षाकर्मी का कॉलर पकड़ा और उसे भी धमकी दी। लड़के रक्षा खडसे की बेटी और उसकी सहेलियों का वीडियो बना रहे थे। जब गार्ड ने देखा तो उसने लड़कों को रोका। गार्ड ने जब मोबाइल जब्त कर जांच की। इसके बाद लड़कों ने सुरक्षाकर्मी से मारपीट शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मी ने युवकों को बताया कि यह लड़की केंद्रीय मंत्री की रिश्तेदार है, लेकिन युवक नहीं रुके। केंद्रीय मंत्री बोलीं- लगातार लड़कियों का पीछा कर रहे थे युवक
रक्षा खडसे ने कहा, "यह घटना गंभीर है। मैं गुजरात जा रही थी तो बेटी को सुरक्षा गार्ड और कार्यालय कर्मचारियों के साथ भेज दिया था। उसके दोस्त भी साथ थे। वहां पहुंचने पर कुछ बदमाशों ने उनका पीछा किया। वे लड़के लड़कियों का पीछा कर रहे थे, जहां जातीं, वहीं चले जाते। मैंने इस संबंध में मुख्यमंत्री से दो बार बात की है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश दिए हैं। रक्षा खडसे खुद लड़कियों को लेकर थाने पहुंची थीं
केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे महिलाओं और लड़कियों को पुलिस स्टेशन ले गईं। रक्षा खडसे ने मांग की है कि पुलिस छेड़छाड़ करने वालों को गिरफ्तार करे। उन्होंने कहा कि इतनी सुरक्षा के बीच लोगों के साथ इस तरह से छेड़छाड़ होती है तो आम लड़कियों के साथ क्या होता होगा। एकनाथ खडसे की बहू हैं रक्षा खडसे रक्षा खडसे के ससुर पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने कहा, 'पुलिस को पहले भी इन युवकों के खिलाफ कई शिकायतें मिल चुकी हैं। ये लड़के शातिर अपराधी हैं। महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। अपराधियों को पुलिस का डर नहीं है। मैंने इस संबंध में DSP और IG से बात की है। ---------------------------------------------- छेड़छाड़ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें... खुशबू सुंदर से एक्टर ने शूटिंग के दौरान साइकिल पर छेड़छाड़ की, एक्ट्रेस ने दिया था करारा जवाब साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन खुशबू सुंदर हाल ही में वह एक इवेंट में पहुंची थीं, जहां उन्होंने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हीरो ने उनसे छेड़छाड़ की कोशिश की थी। लेकिन उन्होंने समझौता करने के बजाय उस एक्टर को करारा सबक सिखाया। पूरी खबर पढ़ें... 14 की उम्र में भूमि पेडनेकर से हुई थी छेड़छाड़, बोलीं- भीड़ में किसी ने गलत तरह छुआ था एक इंटरव्यू में भूमि पेडनेकर ने बताया कि जब वे 14 साल की थीं, तब हैरेसमेंट का शिकार हुई थीं। उन्होंने कहा- मुमैं शायद 14 साल की थी और अपने परिवार के साथ फेयर घूमने आई थी। मुझे पता था कि मेरे साथ जो हो रहा था, वो गलत था। मैं चल रही थी और कोई मेरे पीछे चुटकी काट रहा था। पूरी खबर पढ़ें... Read More...
Source: https://www.bhaskar.com/international/news/russia-ukraine-war-zelenskyy-britain-european-countries-summit-134566321.html
International News
Entertainment